फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रंधावा का फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले ज्यूलर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री का फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जेल व सहकारिता मंत्री बनने के बाद रंधावा पहली बार शुक्रवार को हलका पहुंचने पर कांग्रेसी वर्करों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह उनके फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

रंधावा का फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने संबंधी पुलिस थाना कलानौर को सूचित करने वाले शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह बिल्ला पीरो पडी ने बताया कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रंधावा का काफिला डेरा बाबा नानक जाने के बाद देर रात जब वह अपने गांव को जा रहे थे तो कलानौर के अगवान मोड़ पर कैबिनेट मंत्री रंधावा का स्वागती बोर्ड एक व्यक्ति फाड़ रहा था। जब उसे ऐसा करने से रोका गया था तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। इसके उपरांत उन्होंने थाना कलानौर को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फाड़े गए फ्लेक्स बोर्ड अपने कब्जे में लिए। थाना कलानौर के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मंत्री के फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने वाले वर्मा ज्यूलर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

05जीडीआर014- मंत्री सु्खजिंदर सिंह रंधावा का फटा हुआ फलैक्स बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें