फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश महाजन पुन: बने गुरदासपुर होटल, रैस्टोरैंट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश महाजन दोबारा बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

गुरदासपुर। होटल, रेस्टोरेंट, बार मालिकों की होटल आरके रीजेंसी में बैठक हुई। इसमें रमेश महाजन को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। वहीं महासचिव तजिन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष एचएस रंधावा, संयुक्त सचिव अश्विनी महाजन, प्रेस सचिव नितिन हस्तीर, प्रभदीप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की 2018-19 की आबकारी नीति बार लाइसेंसी के लिए घातक सिद्ध हो रही है। बैठक में फैसला लिया गया कि आबकारी एंड टैक्सेशन विभाग पंजाब और चंडीगढ़ को प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलकर स्थानीय आबकारी विभाग से जारी नीतियों संबंधी मोहाली में मिलेगा। इस दौरान रोष व्यक्त किया गया कि गुरदासपुर, धारीवाल व दीनानगर में डाबा, रेहड़ियों व कुछ रेस्टोरेंट पर भी अनाधिकारित तौर पर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है और इनकी सूची एसोसिएशन ने तैयार की है।

मीटिंग में होटल फ्रैंडज,शाही तड़का,होटल इंटरनेशनल,होटल गोल्डन पाम,होटल फूड प्लैनट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें