राशन वितरण समारोह करवाया
पठानकोट। सत्य किरण संस्था की ओर से काली माता मंदिर में राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान किरन कपूर ने की। इसमें विशेष रूप से चेयरपर्सन रानी महाजन ने शिरकत की। क्लब के सदस्यों ने 5 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। प्रधान किरन कपूर ने बताया कि क्लब की ओर से हर माह की तरह इस माह भी मासिक राशन वितरित किया गया है। इस दौरान सतीश महाजन और कांता खोसला समेत अन्य मौजूद थे।
फोटो 06, राशन वितरित करती संस्था सदस्य