फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक चौंक पर बाईक अनिंयत्रित होकर दीवार से टकराई, एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

पठानकोट। शादी की रिसेप्शन पार्टी से वापस लौटते समय दो युवकों की बाइक टैंक चौक के पास अनियंत्रित हो गई। हादसे में एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को दो युवक गौसांईपुर स्थित ताज पैलेस में रिसेप्शन पार्टी से घर वापस आ रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर किसी दीवार के साथ जा टकरा गई। हादसे में एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया है। घायल की पहचान साहिल कुमार (21) निवासी चार मरला क्वार्टर के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार (21) निवासी वार्ड नं. 8 मोहल्ला आनंदपुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक चंदन एबी कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र था। उसे एक-डेढ़ माह के भीतर उसने विदेश जाना था। थाना प्रभारी सुजानपुर ने बताया कि उन्होंने अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो : 2, मृतक चंदन की फाइल फोटो
फोटो : 2ए, कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें