फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानी को बांध के प्रशासनिक अधिकारियों के घरों के सामने मरणव्रत पर बैठेंगे बांध औस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीत सागर बांध औसती यूनियन ने जताया रोष
विज्ञापन

मांगें नहीं मानने पर बांध के प्रशासनिक अधिकारियों के घरों के सामने मरणव्रत की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। आरएसडी औसती यूनियन ने अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह की अगुवाई में सोमवार को रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर के कार्यालय समक्ष रोष प्रदर्शन किया। यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर बांध के प्रशासनिक अधिकारियों के घर से सामने पर मरणव्रत पर बैठने की चेतावनी दी।
चेयरमैन प्रेम सागर ने कहा कि रणजीत सागर बांध परियोजना के अधिकारियों की ओर से मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। परियोजना के निर्माण के लिए अधिगृहित हुई भूमि के मालिक आरएसडी बांध औसती पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने हक और रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। धरन-प्रदर्शन, भूख हड़ताल के अलावा पंजाब सरकार और बांध प्रशासन के पुतले जलाने के बाद भी कई औसितयों को अभी तक रोजगार हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसतियों ने साफ कहा कि अगर 3 अक्टूबर की बैठक मेें साझा खाता रद्द कर सभी योग्य औसतियों को रोजगार नहीं मिला तो परियोजना के अधिकारियों के घरों के आगे मरणव्रत फिर से शुरू करेंगे।। इस मौके पर डा रमेश सिंह, प्रेम सागर,दीपक वर्मा, शाम लाल, धर्म सिंह, देव राज, राकेश कूमार, चरण दीप, गुलाम रसूल, प्रदीप शर्मा, टेक चन्द,राज कुमार, जरनैल सिंह, बलवीर, राजिंदर कुमार, निर्मला, सरिष्टा, कमलेश मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें