फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय रोजगार मेला 13 अगस्त को लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय रोजगार मेला 13 को लगेगा
विज्ञापन

रोजगार व कारोबार ब्यूरो जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स किया जाएगा आयोजित
सुरक्षा गार्ड के 100 और सुपरवाइजर के 10 पदों पर किया जायजा चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिला रोजगार जनरेशन व ट्रेनिंग अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो जिलाधीश की अध्यक्षता में 13 अगस्त को जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो ,जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में सुरक्षा एंड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड फतेहगढ़ साहिब को बुलाया गया है। इस दौरान सुरक्षा गार्ड के 100, सुरक्षा सुपरवाइजर के 10 पदों पर युवकों का चुनाव किया जाएगा। रोजगार मेले में सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के पद की योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं, आयु 20 वर्ष से 37 वर्ष तक, कद 168 सेमी कम से कम भार 50 किलो, यह शिक्षा व शारीरिक योग्यता सुरक्षा गार्ड के पद के लिए है। सुपरवाइजर के पद के लिए उम्मीदवार ने बीए पास किया हो और आयु 20 से 37 वर्ष तक हो।
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी और एक माह की ट्रेनिंग के बाद प्रतिभागियों बैंक, अस्पताल, इंडस्ट्री, माल व एयरपोर्ट आदि स्थानों पर तैनात जाएगा। साथ ही 13000 रुपये तक ग्रास वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त मेडिकल, ई.पी.एफ, पेंशन प्लान, इंशोरेंस, ईएसआई, ग्रेजयुटी सुविधा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त वार्षिक सैलरी इंक्रीमेंट 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत और तरक्की भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें