फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉ. अभिनव त्रिखा ने जिले की सबसे बड़ी बटाला की अनाज मंडी का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से लिया खरीद का फीडबैक
विज्ञापन

डॉ. अभिनव त्रिखा ने बटाला, कादियां की अनाज मंडी का दौरा किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस डॉ. अभिनव त्रिखा ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा करके गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इसके अलावा कादियां की दाना मंडी का भी दौरा किया।
मंडियों का दौरा करने के बाद डॉ. त्रिखा ने खरीद एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बैठक भी की। मीटिंग के दौरान जिले में चल रही गेहूं की खरीद, किसानों की फसलों की अदायगी, बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग और मंडियों में किसानों की सहूलियतों को लेकर किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. त्रिखा ने बटाला मंडी में फसल को बेचने आए किसानों से बातचीत की औैर खरीद की फीड बैक ली। उन्होंने बताया कि जिला गुरदासपुर की मंडियों में कुल 5.50 लाख मीट्रिक टन फसल आने की संभावना है और अब तक 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल मंडियों में फसल आ चुकी हैै। इस मौके पर डीएफएसओ संयोगता, सचिव कुलवंत सिंह बाजवा आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि डॉ. अभिनव त्रिखा की ड्यूटी जिला गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट में गेहूं की खरीद को बढ़िया ढंग से चलाने के लिए लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें