फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक स्थागित, नही सुलझ पाया गुरुद्वारा बाबा श्री चंद के प्रधानगी पद का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार का दिन देकर रविवार को ही बुला ली मीटिंग
विज्ञापन

बैठक स्थगित, नहीं सुलझ पाया गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद के प्रधानगी पद का विवाद
जिला प्रधान बब्बेहाली पर गुप्त तरीके से 22 सदस्यों की कमेटी के गठन का लगाया आरोप
सुच्चा सिंह लंगाह को अदालत में मिलने गए सदस्यों के कारण कमेटी को कर दिया गया था भंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गुरुद्वारा बाबा श्री चंद के प्रधानगी पद का विवाद खत्म नहीं हो पा रहा है। विवाद को लेकर गुरदासपुर के एसडीएम सकत्तर सिंह बल की ओर से सोमवार को दोनों पक्षों को समय दिया गया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दिन पहले ही यानी रविवार को गुरुद्वारे से संबंधित सदस्यों को पंचायत भवन में बैठक के लिए बुला दिया। हालांकि निर्धारित समय से एक दिन पहले बुलाई बैठक में एसडीएम बल हिस्सा नहीं ले पाए। पंचायत भवन में पहुंची संगत को गुरदासपुर के तहसीलदार नवतेज सिंह सोढ़ी ने एसडीएम के न आने की बात कहकर बैठक को स्थगित कर दिया। पत्रकारों से बातचीत दौरान कश्मीर सिंह, वस्सन सिंह, त्रिलोक सिंह, लखविंदर सिंह गांव आंदी, जसबीर सिंह, गुरबक्श सिंह, रणजोध सिंह, रा जिंदर सिंह सविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, जसबीर सिंह सहित सैकड़ों सदस्यों ने पंचायत भवन में बैठक द्वारा आरोप लगाया कि अकाली दल के पूर्व विधायक व जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने गुप्त तरीके से 22 सदस्यों की कमेटी का गठन कर दिया है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जो भी कमेटी का गठन होगा । वह कमेटी गुरुद्वारा परिसर में चुनी जाएगी। चुनी जाने वाली कमेटी गुरुद्वारा परिसर में संगत की उपस्थिति में ही बनाई जाएगी। मौजूदा कमेटी के कुछ सदस्य दुष्कर्म मामले में जेल में बंद पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को अदालत में मिलने के लिए गए थे ।जिसके बाद कमेटी के ही कुछ सदस्यों ने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी को भंग कर दिया। इसके बाद नई कमेटी बनाने को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ।
और गहरा सकता है विवाद
गुरुद्वारा टाहली साहिब का विवाद आने वाले दिनों में और गहराने की संभावना जताई जा रही है। दोनों संगठन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि तीन साल के लिए बनाई कमेटी को भी भंग कर दिया गया हैं। हालांकि कमेटी का अभी कुछ समय पेंडिंग है। जानकारों के कहना है कि अगर विवाद का जल्द समाधान न हुआ तो दौरांगला स्टेशन पुलिस छावनी में तबदील हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाका पुलिस छावनी में तबदील
वहीं कमेटी के समाधान के लिए एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस के बड़े अधिकारी समाधान करने के लिए लगे हैं। बैठक में जब भी दोनों पक्षों को बुलाया जाता है तो इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया जाता है। रविवार को भी पंचायत भवन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन एक पक्ष पंचायत भवन में पहुंचा जबकि दूसरे पक्ष के न आने से किसी भी तरह का विवाद नही हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें