रजनी बाला को शहरी उप प्रधान बनाया
गुरदासपुर। शिवसेना पंजाब की बैठक माई तालाब मंदिर में शहरी अध्यक्ष सोनिया महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब युवा प्रधान रोहित महाजन, जिला प्रधान प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपिका और कमलजीत कौर विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान महिला विंग का विस्तार करते हुए रजनी बाला को शहरी उपाध्यक्ष और मीनाक्षी को पार्टी में शामिल किया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी के विस्तार को देखते हुए यह बैठकें पूरे जिले में की जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान कुंवर महाजन, मंदीप शर्मा, बोधराज, विशाल शर्मा, रजत कुमार, सोनू और सुमित शर्मा भी मौजूद थे।
04 जीडीआर1- नवनियुक्त उपाध्यक्ष रजनी बाला के साथ शिवसैनिक ।