फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पाहड़ा ने किया मैरीटोरियस स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने लायक नहीं था कैंटीन का खाना, फटकार
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पाहड़ा को मैरीटोरियस स्कूल की कैंटीन में हालात बद से बदतर मिले
गुरदासपुर। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने शनिवार को मैरीटोरियस स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की कैंटीन व सुविधाओं का हाल देख विधायक की ओर से प्रबंधकों को फटकार लगाने का साथ इसका कड़ा नोटिस लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि आगे से उन्हें कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। वह समय समय पर स्कूल का निरीक्षण करते रहेंगे।
हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे अचानक मैरीटोरियस स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए। सबसे पहले विधायक स्कूल की कैंटीन में पहुंचे, जहां पर हालात बहुत ही बदतर नजर आए। कैंटीन में रखे गए फ्रीजर में फंफूद (फंगस) लगी थी। बच्चों के लिए लाए गए फल गले सड़े थे। मिठाई की हालत भी काफी खराब थी। दूध में मक्खियां पड़ी हुई थी। विधायक ने तुरंत नष्ट करने के लिए कहा तो पहले कैंटीन संचालक ने उसे दूसरी फ्रिज में छिपा लिया। बाद में फिर से विधायक ने उसे अपने सामने नष्ट करवाया। इसके बाद हलका विधायक ने बच्चों के खाने के लिए रखे गए उक्त सामान को कैंटीन संचालक को खाने की पेशकश की तो वह इससे मुकर गया।
विज्ञापन

इसके चलते विधायक ने उसे फटकार लगाई कि अगर वह इस फूड को नहीं खा रहा तो बच्चों को खिला कर उनकी सेहत से खिलवाड़ क्यों कर रहा है, जिसका उसके पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद विधायक कैंटीन के स्टोर में पहुंचे। वहां हालात और भी बदतर थे। स्टोर में चारों तरफ बीड़ियां पड़ी थी।
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राकेश बाला से जब शिकायत रजिस्टर को चेक न करने संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे सारी समस्याओं का पहले से ही पता है। रजिस्टर चेक करने की क्या जरूरत है। मैं धीरे-धीरे सुधार कर रही हूं। जब उन्हें विधायक की चेकिंग के दौरान स्कूल में सामने आई अनियमितताओं से अवगत करवाया गया तो उन्होंने कहा कि मैं देखूंगी।
विज्ञापन

समस्याएं जानने को बच्चों से की अकेले में बात
विधायक पाहड़ा ने बच्चों की समस्याएं जानने के लिए उनसे अकेले में बातचीत की। विधायक पाहड़ा ने बताया कि स्कूल में खाने पीने के अलावा और भी कई तरह की समस्याएं है, जिन्हें जल्द ही हल करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में बच्चों को सही सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते वह स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल के नोटिस बोर्ड पर उन्होंने अपना नंबर लिखवा दिया है और स्कूल स्टाफ को हिदायत की गई है कि किसी भी बच्चे को जरूरत पड़ने पर उनकी बात करवा दें। उन्होंने कहा कि आगे भी वह समय समय पर स्कूल में चक्कर लगाते रहेंगे, ताकि बच्चों को कोई समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें