फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ड्रोन के जरिये भेजी 12.50 किलो हेरोइन बरामद

Tue, 23 Dec 2025 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई 12.50 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई अमृतसर जिले के थाना लोपोके क्षेत्र के अंतर्गत गांव दल्लेके के पास की गई।
सुरक्षा एजेंसियों को सीमा से सटे इलाके में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुख्ता इनपुट मिले थे। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और बीएसएफ की टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान खेतों के पास से करीब 12 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तस्कर सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थों की खेप भेजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया नेटवर्क की मदद से तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीला पदार्थ किसने मंगवाया, कहां पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें