कैबिनेट मंत्री रंधावा से मिले एसएसए रमसा अध्यापक
मंत्री ने सैलरी और रेगुलर करने की मांग को सरकार के सामने रखने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। एसएसए रमसा अध्यापकों का एक शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से उनके आवास गांव धारोवाली में मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई सूबा स्तरीय नेता सुभाष चंद्र, नवदीप सिंह, दलजीत सिंह खालसा और रुपिंदर कौर ने की। इस मौके पर यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष दीदार सिंह मुुदकी भी मौजूद रहे। शिष्टमंडल ने अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग में पूरे वेतन पर और रेगुलर करने की मांग के संबंध में दस्तावेज कैबिनेट मंत्री के सामने रखे। मंत्री ने इन दस्तावेजों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सांझा अध्यापक मोर्चा के कार्यकर्ता और शिक्षकों के अभिभावक मौजूद थे।
एसएस रमसा अध्यापक यूनियन के अन्य नेताओं समेत प्रादेशिक अध्यक्ष दीदार सिंह मुदकी ने बताया कि वह अपनी मुख्य मांग जिसमें सैलरी प्रोटेक्ट और रेगुलर करने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिले। मीटिंग के दौरान रंधावा ने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए यूनियन को आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे और अपनी बैठकों में भी उनकी मांगों को प्रमुखता से रखेंगे। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि तीन अक्तूबर को पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग हो रही है यदि सरकार ने उनकी वेतन में से एक रुपये की भी कटौती की तो वह सात अक्तूबर से पटियाला में समूह मरण व्रत पर बैठेंगे। इस मौके पर राजप्रीत सिंह, दिलदार सिंह भंडाल, गुरमीत आजवा, गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर, बलिंवदर कुमार, ओंकार सिंह, निधि शर्मा, परमजीत कौर, अश्वनी और रजनीश उपस्थित थे।
फोटो-30जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांव धारोवाली में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मांग पत्र सौंपते हुये एसएसए रमसा अध्यापकों का शिष्टमंडल