फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला रेलवे स्टेशन की कमियों को दूर करने के लिये सुनील जाखड़ ने रेलवे मंत्री को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस के बटाला रेलवे स्टेशन पर स्टापेज की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने नई दिल्ली में रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को मांग पत्र देते हुए बटाला रेलवे स्टेशन के लिए अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे मंत्री को मांगपत्र देते हुए जाखड़ ने बटाला रेलवे स्टेशन की कमियों से अवगत करवाया और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए जल्द कदम उठाने के लिए कहा। जाखड़ ने रेल मंत्री को बताया कि बटाला पंजाब का 8वां बड़ा शहर है। यह जिला सदर मुकाम गुरदासपुर से 32 किमी दूर स्थित है। जाखड़ ने कहा कि बटाला में माल को ट्रेनों में ढोने से रेलवे करोड़ों रुपये कमाता है और पिछले 7 दशकों से इसमें कई गुणा बढ़ावा हुआ है। बटाला रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की कमी त्यों की त्यों बनी हुई है। रेलवे स्टेशन पर एक ही प्लेटफार्म है और यहां एक भी टी-स्टॉल या फ्रूट स्टाल नहीं है। इसके साथ ही यात्रियों खास करके महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शौचालय नहीं है। रेलवे स्टेशन पर क्रासिंग पुल न होने के कारण जब दो रेलगाड़ियां रुकती हैं तो यात्रियों को अपनी जान खतरे में डालकर रेलगाड़ी में सवार होना पड़ता है। जाखड़ ने रेल मंत्री से मांग की कि रेल गाड़ी नंबर 1941/19416 अहमदाबाद-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस का बटाला रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाए और इस गाड़ी की बटाला रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन शुरू करवाई जाए। इसी तरह रेलगाड़ी नंबर 74673/74674 पैसेंजर ट्रेन जोकि पठानकोट-बटाला-वेरका चलती है उसे अमृतसर तक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें