फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नाटशाला में जालंधर से आए कलाकारों ने पेश किया नाटक रसभरी मोकटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के कलाकारों ने किया ‘रसभरी मोकटेल्स’ का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
विश्व रंगमंच दिवस को समर्पित थिएटर फेस्टिवल के छठे दिन यंग थिएटर ग्रुप जालंधर की पेशकारी नाटक रसभरी मोकटेल्स का मंचन किया गया। यह नाटक रूसी लेखक अन्तोन पाव्लाविच चेखव की पांच कहानियों का कोलॉज है।
डॉ. अंकुर शर्मा निर्देशित इस नाटक की हरेक कहानी समाज के किसी न किसी मुद्दे और मानवीय जीवन के पहलुओं पर आधारित है। हालांकि यह नाटक हास्य है, लेकिन हरेक में दर्शकों के लिए कोई न कोई संदेश छिपा हुआ है। नाटक की थीम के मुताबिक चेखव ने अपने इर्द-गिर्द जो देखा उसे कहानी के रूप में पिरोया। अंकुर का कहना है कि हमारे आसपास बहुत कुछ घटता है, लेकिन हम उसे देख नहीं पाते और उसको लेखक ने कहानी का रूप दिया, जिसे उनकी टीम ने मंच पर उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटशाला के मुखी जतिंदर बराड़ का कहना है कि यह नाटक वाकई में यादगार साबित हुआ है। इसके अंत में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे केवल धालीवाल और जतिंदर बराड़ ने कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इसमें विशेष अरोड़ा, साइना बत्रा, चाहत, मनप्रीत सिंह, चाहत बावा, जीवन सिंह, पावेल बजाज, हितेश शर्मा, गुरमीत सिंह, रिषी चीमा, सिद्धार्थ मोगा, मनदीप कौर, कुणाल, गुरप्रीत ने किरदार निभाया है।

फोटो कैप्शन ..पंजाब नाटशाला में नाटक रसभरी मोकटेल्स का मंचन करते जालंधर से आए कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें