संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना कलानौर की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हीरा सिंह पुत्र रत्न सिंह निवासी छोहन ने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह निवासी अगवान ने उसके बेटे गुरमीत सिंह को जंगलात विभाग, बहू मनजीत कौर को आंगनबाड़ी विभाग, बेटे हरप्रीत सिंह को फायर ब्रिगेड विभाग और बहू राजबीर कौर को आंगनबाड़ी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 12 लाख रुपये लिए लेकिन न तो उनके बच्चों को विभागों में नौकरी दिलाई और न ही उसके पैसे लौटाए।