गुरुद्वारा साहिब की स्थानीय कमेटियां जिम्मेदारी निभाएं: लौंगोवाल
अमृतसर। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने राडा साहिब के नजदीक गावं गहलोटी के एक गुरुद्वारा साहिब में आग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवन स्वरूप अग्नि भेंट होने की घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। गुरुद्वारा साहिब में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को जागरूक होने की जरूरत है। लौंगोवाल ने कहा की आग की घटना की जांच होनी चाहिए। गर्मी का मौसम आ गया है। गुरु घरों के भीतर लगे बिजली के उपकरणों व बिजली सर्किट का निरीक्षण कराने के लिए प्रबंधक कमेटी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा की श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से बार-बार अपील करने के बावजूद रात के समय बिजली के उपकरण बंद नहीं किए जा रहे हैं। रात के समय गुरुद्वारा साहिब के में स्विच को बंद किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।