फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब शूरवीरों की धरती इसके कण कण में हैं शहादत का जज्बा : सुंदर शाम अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब शूरवीरों की धरती : अरोड़ा
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद मनिंदर की शहादत को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। 10 दिन पहले पुलवामा के आवंतिपोरा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए फिदायीन हमले में शहादत का जाम पीने वाले 75 बटालियन के कांस्टेबल मनिंदर सिंह की अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह दीनानगर के शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने विशेष तौर पर शामिल हो कर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनके अलावा जिलाधीश विपुल उज्ज्वल, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया, गुरदासपुर से पूर्व सांसद स्व: विनोद खन्ना की पत्नी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता खन्ना, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली, हरबंस लाल आईएएस, रजिंद्र कश्यप आईएएस, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, एडीसी तेजिंद्र सिंह संधू, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल सतबीर सिंह ने भी शहीद मनिंदर की शहादत को नमन किया। सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब का भोग डाला गया और रागी जत्थे ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धांजलि समारोह में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब शूरवीरों की धरती है, जिसके कण कण में शहादत का जज्बा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आना था मगर किसी वजह से वह नहीं आ पाए और शुक्रवार रात ही उन्होंने इस परिवार को सांत्वना देने हेतु उनकी ड्यूटी लगाते हुए अपना संदेश दिया है कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक व एनआरआई डॉ. रमिन्द्र सिंह के पिता ज्ञान सिंह ने 1 लाख रुपये का चेक शहीद के पिता सतपाल अत्री को भेंट किया। इस अवसर पर मंगत चंचल, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जालंधर के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल, पार्षद सुनील दत्त, सूबेदार मेजर मदन लाल शर्मा, ग्राम सुधार सभा बहरामपुर के प्रधान ठाकुर विजय सलारिया, प्रिंसिपल आरके तुली, एसडीओ नरेश त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कौर मजबूर, दर्शन लाल, जेपी खरलां, नरिंद्र बाड़ा, अजय बग्गा, डॉ. रवि, सुभाष चंद्र, सुखविंद्र पाहड़ा, बिशन दास, नायब तहसीलदार मंजीत सिंह, डीएसपी मनोज ठाकुर, पूर्व पार्षद दीपक निश्चल एसएचओ सुखराज ढिल्लाो उपस्थित थे।

शहीद परिवारों को सरकार दे एक करोड़ रुपये: लक्ष्मीकांता चावला
पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि शहीदों की अमूल्य शहादत का संमान करते हुए सरकार को चाहिए कि उनके परिवरों को एक एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान करे। वहीं स्वर्ण सलारिया ने कहा कि देश मनिंदर जैसे रणबांकुरों के लहू की एक एक बूंद की कर्जदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद परिवारों के साथ खड़ा है देश : कविता खन्ना
कविता खन्ना ने कहा कि इस दुख की घड़ी में आज पूरा देश इन शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। वह शहीद मनिंदर को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि इस परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।




फोटो
23जीडीआरपी2- शहीद के पिता सतपाल अत्री को संमानित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, कुंवर रविन्द्र विक्की व अन्य।
23जीडीआरपी3-शहीद के पिता को ढांढस बंधाते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा।
23 जीडीआरपी4-शहीद मनिन्दर की अन्तिम अरदास में शामिल कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, डी.सी.विपुल उज्जवल व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें