फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जीटी रोड के बीच किया प्रदर्शन,पुतला भी फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने जीटी रोड के बीच फूंका पुतला
विज्ञापन

सूबा सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। भाजपा ने सोमवार को जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक में सूबा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती न करने को लेकर सूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाटिया ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। भाटिया ने बताया कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किए थे। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले अपने हिस्से के वैट में से 2.50 रुपये घटाकर आम जनता को कुछ राहत दी है और साथ ही सूबे की सरकार को अपील की थी कि वह भी अपने हिस्से के वैट में 2.50 रुपये घटाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल पांच रुपये कम करके लोगों को राहत दे। उन्होंने कहा कि जिन सूबों में भाजपा की सरकारें है वहां पर लोगों को पांच रुपये सस्ता पेट्रोल डीजल मिल रहा है। वहीं कांग्रेस शासित सूबों में वेट पर लेस देने से इंकार कर दिया गया है। भाटिया ने कहा कि सरकार को आम लोगों की कोई परवाह नहीं है और सरकार गहरी नींद सोई हुई है जिसको जगाने के लिए प्रदर्शन लाजिमी है। इस मौके पर रंजन मल्होत्रा, उप जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, शक्ति शर्मा, सुरेश गोयल, पंकज शर्मा, भूषण बजाज, विनय महाजन और विनोद शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन



फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांधी चौंक में प्रदर्शन करते हुये भाजपा के नेेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें