फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 50 की महिलाएं बोलीं, सुविधाएं जीरो पर टैक्स लेने के लिए कैंप लगा रहे निगम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 50 में सुविधाएं जीरो पर टैक्स के लिए कैंप लगा रहे निगम अधिकारी
विज्ञापन

-पीने को पानी नहीं, सफाई और सीवरेज, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं वार्ड 50 के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। वार्ड नंबर 50 नाभा दास कालोनी में लोग को पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि कस्बा 3 साल पहले नगर निगम में शामिल हुआ तो लोगों को विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। लेकिन अभी तक सुविधाएं तो मिली नहीं पर टैक्स का बोझ बढ़ गया है। महिलाओं ने नगर निगम और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में राजकुमारी, उषा देवी, बिमला देवी, केवल देवी, बिटी, रानी देवी का कहना है कि गलियों और नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पीने की पानी की है पिछले दिनों विधायक जोगिंदर पाल के द्वारा पीने की टंकी बनाने का शुभारंभ किया गया और टंकी बनकर तैयार भी हो गई। परंतु वाटर सप्लाई की पाइप पुरानी होने और टंकी की ऊंचाई कम होने के कारण पानी का प्रेशर कम है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार प्रशासन और राजनेताओं से लोग गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान प्रत्येक पार्टी अपने अपने मैनिफेस्टो और विकास के दम पर उनसे वोट मांगने आते हैं। उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान करने के वादे करते हैं। परंतु जीतने के पश्चात कोई भी नेता उनकी समस्या का समाधान करने नहीं पहुंचता। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है। निगम के अधीन आने के बावजूद भी मोहल्ले में कोई भी कूड़ा फेंकने के लिए कोई भी कूड़ादान नहीं लगाया गया है। इसके चलते जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से बीमारी फैलने का भी डर है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं की ओर नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया तो वह सड़क पर उतरकर चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

फोटो:-6-नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करजी वार्ड की महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें