‘दूसरे वार्ड में बनवा दिए बूथ’
वार्ड नंबर 62 से आजाद उम्मीदवार ने एडीसी विकास से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सर ! में वार्ड नंबर 62 से आजाद उम्मीदवार हूं। मेरा नाम कंवलनैन सिंह गुल्लू है। मेरे चुनावी बूथ वार्ड नंबर 66 में साजिश के तहत बनवा दिए गए हैं, जहां वोटिंग के दौरान मनमानी हो सके। मैंने दो बार पहले भी गुहार लगाई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह कहते हुए आजाद उम्मीदवार कवलनैन सिंह ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) कम एडिशनल इलेक्शन कमिश्नर रविंदर सिंह से मंगलवार दोपहर कहे तो एडीसी ने तुरंत डीडीपीओ को मौका मुआयना करने का आदेश किया।
कंवल नैन सिंह गुल्ल ने बताया वैसे तो दस निगम चुनाव मैंने लड़े हैं, छह खुद लड़े और चार किसी को लड़वाया। छह चुनाव में चार में मैंने जीत हासिल की। इस बार चुनाव में धांधली अभी से होनी लगी है। मैं वार्ड नंबर 62 का प्रत्याशी हूं और मेरे चुनावी बूथ वार्ड नंबर 66 में बना दिए गए हैं। श्री गुरु रामदास गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल छत्तीस खुई में इतना जगह नहीं है कि वहां पांच बूथ बनाए जाए। अफसर मनमानी कर रहे हैं। जिसकी सत्ता है, उसी की सुनी जा रही है। पूछने पर कानून बताते हैं मुझे। बता दे, नगर निगम चुनाव में 65 वार्ड से 85 वार्ड करने के बाद अब चुनाव अधिकारियों को वोटिंग कहां करवाई जाए, इसके लिए उन्हें जगह नहीं मिल रही है। सरकारी स्कूलों में कई-कई वार्डों को बूथ बन रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों का सहारा लेना पड़ रहा है।