फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडूर साहिब से शिरोमणी अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
खडू़र साहिब : शिअद प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने भरा नामांकन
विज्ञापन

तरनतारन। खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल बादल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल को अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इस मौके पर पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू एवं पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा भी उनके साथ उपस्थित थे। नामांकन पत्र जमा करवाने के बाद बीबी जागीर कौर ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से झूठे वायदे कर पंजाब की सत्ता प्राप्त की थी लेकिन अब लोगों का सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में अखंड पाठ करवाने के बाद वे अपना नामांकन पत्र भर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हार की बौखलाहट के कारण विधायकों पर दबाव डालने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें