फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पटना साहिब में गुरुद्वारा %शीतल कुंड% में भव्य भवन का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के बीच नीतीश कुमार का बड़ा सम्मान : भाई लौंगोवाल
विज्ञापन

सीएम नितीश कुमार व भाई लौंगोवाल ने पटना में गुरुद्वारा साहिब के भवन रखा नींव पत्थर

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। बिहार की राजधानी पटना के शीतल कुंड में गुरुद्वारा साहिब की एक भव्य इमारत बनेगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार व एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गुरुद्वारा साहिब के भवन का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर बिहार के पटना में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में भाई लौंगोवाल ने नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस गुरुद्वारा साहिब का नींव पत्थर रखने पर उन्होंने जो सहयोग दिया है, उससे सिखों के बीच उनका सम्मान और बढ़ गया है। पंजाब व बिहार के लोगों के बीच गुरुकाल से संबंध है। दोनों राज्यों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में गुरुद्वारा शीतल कुंड बड़ी भूमिका निभाएगा। भाई लौंगोवाल ने नीतीश कुमार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागम में भाग लेने का न्योता देते हुए कहा कि एक साल तक चलने वाले ये समागम उन एतिहासिक व धार्मिक महत्व के शहरों व कस्बों में हो रहे हैं, जहां-जहां गुरु नानक जी के चरण पड़े थे।
लौंगोवाल ने कहा की इस गुरुद्वारा के भवन निर्माण की कार सेवा बाबा मोहिंदर सिंह द्वारा की जाएगी। इस गुरुद्वारा के भव्य भवन में अति आधुनिक सुविधाओं से लेस लंगर भवन, पार्किंग व अति सुंदर श्री दरबार साहिब संगत के सहयोग से तैयार किया जाएगा। पटना में गुरुद्वारा साहिब के नींव पत्थर कार्यक्रम में तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने अरदास की। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पटना साहिब कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित, गुरमीत सिंह, मोहिंदर पल सिंह ढिल्लों, तरलोचन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना साहिब में आयोजित समागम के लिए संगत को हर सुविधा दी जाएगी
इस अवसर पर नीतीश कुमार ने संगत को संबोधित करते हुए कहा की श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श इस पवन धरती पर एक विशाल गुरुद्वारा साहिब सुशोभित होंगे। उन्होंने संगत से कहा की श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व का आयोजन कर जिम्मेदारी पूरी की थी। उन्होंने कहा की श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर श्री पटना साहिब में आयोजित सभी धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए आने वाली संगत के लिए टेंट सिटी नहीं पक्का कन्वेंशन बनाया जायेगा। इन समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें