फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्वसम्मति से तैयार की गई प्रत्याशियों की लिस्ट 5 को जारी करेगी प्रदेश कांग्रेस-बोलारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रत्याशियों का एलान कल: बोलारिया
विज्ञापन

कांग्रेस के पंचायत चुनाव ऑब्जर्वर इंद्रबीर सिंह बोलारिया पहुंचे पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कांग्रेस जिले के पंचायत प्रत्याशियों की लिस्ट पांच सितंबर को जारी करेगी। यह एलान पार्टी की ओर से नियुक्त पंचायत चुनाव के जिला पठानकोट ऑब्जर्वर अमृतसर साउथ से विधायक इंद्रबीर सिंह बोलारिया ने किया।
पठानकोट के तीनों विधानसभा हलकों की संयुक्त बैठक में बोलारिया ने कहा नाराज कांग्रेसी नेताओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर उनके गिले-शिकवे दूर किए जाएंगे। पंचायती चुनाव में सभी एकजुट होकर पार्टी के प्रस्तावित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। बोलारिया ने कहा कि यह कांग्रेसियों की पहली बैठक है। आज तीनों विधानसभा हलकों के इंचार्जों और जिलाध्यक्ष अनिल विज से उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी जाएगी। 1-2 दिन में सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। बोलारिया ने कहा कि प्रत्याशियों को फाइनल करने के लिए जिलाध्यक्ष अनिल विज, पठानकोट विधायक अमित विज, भोआ विधायक जोगिंद्र पाल, सुजानपुर से अमित मंटू के साथ मिलकर कमेटी का गठन किया गया है। यहा सभी प्रस्तावित उम्मीदवारों पर आम सहमति बनाकर रिपोर्ट देंगे। उनके नामों को जिलाध्यक्ष पास करेंगे, उसके बाद लिस्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पास जाएगी और 5 सितंबर को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बैठक में पीपीसीसी सचिव विभूति शर्मा, पीपीसीसी सचिव पुनीत पिंटा, कांग्रेस महासचिव विकास महजन बंटी, सचिव राकेश बबली, ठाकुर बिट्टा काटल, अजय कुमार, पन्ना लाल भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज कांग्रेसियों को एकजुट करना चुनौती
जिला कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से रूठ आजाद इलेक्शन लड़ने वाले पठानकोट के पूर्व विधायक अशोक शर्मा, सुजानपुर से रघुनाथ सहाय पुरी के बेटे नरेश पुरी और पठानकोट से विधायक की टिकट के 7 दावेदारों को इस चुनाव में एकजुट कर पाना चुनौती से कम नहीं है। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज का कहना है कि विधानसभा चुनाव नाराज हुए नेताओं मनाया जाएगा और सभी को एक प्लेटफार्म पर लाकर ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। विधायक अमित विज ने कहा कि जीत के लिए कांग्रेस का एकजुट होना जरूरी है, उनके अधीन आती 36 पंचायतों में सर्वसम्मति से उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें