आंगनबाड़ी वर्करों ने पुतला फूंककर जताय रोष
गुरदासपुर। नेहरू पार्क में पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों ने मांगों के लिए रैली निकाली। रोष रैली के बाद शहर में रोष प्रदर्शन करने के बाद डाकखाना चौक में प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया।
ब्लाक प्रधान ग्रुरप्रीत कौर गुरदासपुर, जतिंद्र काहनूवान, दविंद्र कौर, सर्वजीत कौर श्रीहरगोबिंदपुर, बलविंद्र कौर कादियां, सुरिंद्र कौर कलानौर, जसबीर कौर डेरा बाबा नानक, चरनजीत कौर फतेहगढ़ चूड़ियां ने कहा कि दो मई को बठिंडा मे यूनियन की प्रधान हरगोबिंद कौर समेत 100 से अधिक नेताओं को बिना कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नेताओं ने कहा कि 93 दिनों से बठिंडा में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है। लंबा समय बीत जाने के बावजूद उनकी बात सुनी तक नहीं गई। दस कारण नेताओं ने वित्तमंत्री का घेराव किया था लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर नेताओं पर झूठे पुलिस केस दर्ज किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह सरकार के नाक में दम कर देगी और हरगोबिंद कौर के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
03जीडीआर3- पंजाब सरकार का पुतला जलाते हुए आंगनवाड़ी वर्कर