रक्तदान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं ने तोड़ा रिकार्ड
पठानकोट निरंकारी भवन में आयोजित कैंप में 560 यूनिट रक्त एकत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
निरंकारी सतगुरु माता सविंद्र हरदेव महाराज के मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली ने पठानकोट के निरंकारी भवन में रविवार को 29वां रक्तदान कैंप आयोजित किया। कैंप में 560 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। निरंकारी श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पिछले वर्ष का 5516 यूनिट रक्तदान का रिकार्ड तोड़ दिया।
पठानकोट ब्रांच के संयोजक महात्मा मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई में आयोजित कैंप में जिला की प्रमुख ब्रांच पठानकोट, सुजानपुर, दुनेरा, जुगियाल, कोटली, नाजोचक्क, बमियाल, चण्डीगढ़ रायपुर, तारागढ़, फतेहपुर का योगदान रहा। मिशन के भक्तों में रक्तदान करने की होड़ को देख अतिथि एसएसपी विवेकशील सोनी, असिस्टेंट कमिश्नर जनरल अशोक शर्मा व असिस्टेंट कमिश्नर जनरल शिकायत निवारण अर्षदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. नैना सलाथिया, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र सिंह खासे प्रभावित हुए।
पठानकोट ब्रांच ने जिले में अपने ही बीते वर्ष के 516 ब्लड यूनिट रिकार्ड को तोड़ कर इस वर्ष 560 ब्लड यूनिट रक्तदान देने का रिकार्ड दर्ज करवाया है। इनमें 430 यूनिट पठानकोट, 60 गुरदासपुर, 70 मुकेरियां ब्लड बैंकों को दिए गए। कैंप सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे संपंन हुआ। शुभारंभ असिस्टेंट कमिश्नर जनरल अशोक शर्मा व असिस्टेंट कमिश्नर जनरल शिकायत निवारण अर्षदीप सिंह ने संयुक्त रूप में किया।
पठानकोट-होशियारपुर जोन के जोनल इंचार्ज महात्मा एएस संधु ने कहा कि खून नालियों में नही बल्कि नाड़ियों में बहे, मानव जीवन को सुखी बनाने वाली इस कथनी को बाबा हरदेव सिह महाराज ने सच करके दिखाया। उनके इस महान कार्य को आगे और बढ़ाने के लिए आज निरंकारी सतगुरु माता सविंद्र हरदेव जी विश्व भर में रक्तदान कैंपों का आयोजित करवा रही है। इस मौके पर सुजानुपर ब्रांच के मुखी महात्मा जनक राज, कोटली ब्रांच के मुखी महात्मा बेद भूषण, संचालक महात्मा हरबंस सिंह, िशक्षक उत्तम चंद, पठानकोट ब्रांच के ब्लड इंचार्ज लक्ष्मण दास मौजूद थे।