बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की
गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती श्री गुरु रविदास मंदिर में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान प्रवीण कुमार और पार्षद रामलाल काला ने की। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय नारी और समूह गरीब समाज को समानता का अधिकार दिलाकर जीने की कला सिखाई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश ज्योति, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विकास गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, अरुण शर्मा, बिंदिया, पार्षद जसबीर कौर बैंस, पार्षद हरजीत सिंह बग्गा, मंडल महामंत्री अंकुश महाजन, उपाध्यक्ष दविंदर घुग्गी, बलवंत धुल्ला, सचिव अजय शर्मा, शालू शर्माष रजिंदर बैंस, डिक्की सैनी, करुण शर्मा और राहुल भी मौजूद थे।
14जीडीआर2- डा. भीमराव अंबेडकर जी की जयंति मनाते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता