सरकारी आईटीआई में चलाई सफाई मुहिम
गुरदासपुर। स्थानीय सरकारी आईटीआई (लड़कों) में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई मुहिम चलाई गई। संस्था में प्रिंसिपल प्रोमिला सिद्धू ने समूह स्टाफ सदस्यों और शिक्षार्थियों का सफाई से संबंधित सेमिनार करवाया। इस दौरान बीते 30 साल से पड़ी गंदगी और जंगली घास-फूस की सफाई के लिए जेसीबी मशीन चलाई गई। प्रिंसिपल सिद्धू ने समूह स्टाफ और शिक्षार्थियों को स्वच्छता मुहिम एप डाउनलोड करने की हिदायत दी। इस दौरान संस्था के सीनियर जीआई समित्र सिंह, सीनियर इंजीनियर प्रेम चंद, कुलवंत सिंह, अनिल कुमार, केवल कृष्ण, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, गणेश दास, गुरपाल सिंह, कुंवर नौनिहाल सिंह, अमनदीप, विशाल कुमार, बलबीर सिंह और मनजीत सिंह भी मौजूद थे।
07जीडीआर3- शिक्षार्थियों को संबोधित करते प्रिंसिपल सिद्धू।