फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मियों का रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

कादियां (गुरदासपुर। बिजली कर्मचारियों ने बुधवार कादियां मंडल दफ्तर के आगे धरना देकर गेट रैली की। इसके बाद पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला फूंका गया। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान रणजीत सिंह ने की। सर्कल प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार भी अकाली सरकार के मार्ग पर चल रही है और संघर्ष करने वाले कर्मचारियों पर झूठे केस दर्ज कर अत्याचार कर रही है। उन्होंने मांग की है कि सरकारी थर्मल प्लांट बंद न किया जाएं, बल्कि 27 जनवरी को जो समझौता हुआ है, उसे लागू किया जाए। पावरकॉम से हटाए गए ठेकेदार कर्मचारियों को बहाल किया जाए और उन्हें काम दिया जाए। इसमें संपर्क मुहिम चलाने और 15 अगस्त को वर्क टू रूल लागू करने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर संतोख सिंह, त्रसेम सिंह, हरदीप सिंह, धर्म सिंह और हरदेव सिंह ने संबोधित किया।

07जीडीआर9- कादियां में बिजली कर्मचारी मैनेजमेंट का पुतला जलाते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें