फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की सिमरन 5.7 फुट जंप लगाकर जीता गोल्ड मैडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की चरणवीर 400 मीटर 58.84 सेकेंड में दौड़ी, गोल्ड मैडल जीता
विज्ञापन

मोगा की सिमरन 5.7 फुट जंप लगाकर जीता गोल्ड मैडल
अमृतसर की लड़कियों ने जूडो में मिला गोल्ड, बास्केटबाल में सेमीफाइल में पहुंची
जालंधर की चरणवीर कौर ने 400 मीटर 58.84 सेंकेड में दौड़ी, गोल्ड मैडल जीता
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
गुरू नगरी में अंडर-17 राज्य स्तरीय लड़कियों के खेल मेला में दूसरे दिन लॉग जंप में मोगा की सिमरन कौर ने 5.7 मीटर जंप लगाकर गोल्ड मैडल जीता। बठिंडा की नवनीत कौर ने 4. 51मीटर जंप लगाकर सिल्वर व जालंधर की सुखवीर कौर ने 4.45 मीटर जंप लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 400 मीटर दौड़ में जालंधर की चरणवीर कौर ने 58.82 सेकेंड के साथ सोने, लुधियाना की नवदीप कौर ने 1.00.28 सेकेंड में दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता।
वेटलि फ्टिंग में 48 किलो भार वर्ग में गुरदासपुर की मीनाक्षी ने 113 किलो भार उठा कर स्वर्ण, बठिंडा की जसकरणप्रीत कौर ने 102 किलो वजन उठा कर चांदी व संगरूर की भावना शर्मा ने 93 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। इसी तरह 53 किलो भार वर्ग में बठिंडा की लवप्रीत कौर ने 116 किलो भार उठाकर स्वर्ण, मुक्तसर की हरमनदीप कौर ने 100 किलो भार उठाकर चांदी व लुधियाना की जपलीन कौर ने 96 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 58 किलो भार वर्ग में बठिंडा की राजप्रीत कौर ने 94 किलो भार उठाकर स्वर्ण, बरनाला की हरमनदीप कौर ने 79 किलो भार उठाकर चांदी व रूपनगर की संदीप कौर ने 76 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जूडो में 36 किलो भार वर्ग में तरनतारन की किरणदीप कौर ने स्वर्ण, लुधियाना की दीक्षा ने चांदी व अमृतसर की कोमल व मावसा की मौसमी ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता।
जूडो में 40 किलो भार वर्ग में गुरदासपुर की हरलीन कौर ने स्वर्ण, फरीदकोट की प्रीत कौर ने चांदी व लुधियाना की हिमाशी व जालंधर की तानिया ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता। जूड़ो के 44 किलो भार वर्ग में अमृतसर की जगवीर कौर ने स्वर्ण, जालंधर की तनु ने चांदी व गुरदासपुर की प्रवृति व पटियाला की सिमरन ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता। जूड़ो के 48 किलो भार वर्ग में गुरदासपुर की सहुपन ने स्वर्ण, तरनतारन की सुमनदीप कौर ने चांदी, व जालंधर की कोमलप्रीत कौर व पटियाला की पवनप्रीत कौर ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता। 52 किलो भार वर्ग में अमृतसर की सिमरन ने सोने व होशियारपुर की अंकशिता ने चांदी व जालंधर की स्वीटी व पटियाला की महक ने संयुक्त तौर पर कांस्य पदक जीता।
बास्केटबाल के क्वार्टर फाइनल में अमृतसर ने मानसा को 29-16, गुरदासपुर ने कपूरथला को 41-18, संगरूर ने एसएएस नगर को 43-35 व लुधियाना ने मोगा को 30-23 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में संगरूर ने होशियारपुर को 3-0, अमृतसर ने बठिंडा को 4-0, बरनाला ने पटियाला को 4-0 व एसएएस नगरक ने लुधियाना को 3-0 से शिकस्त दी।
हैंडबाल के क्वार्टर फाइनल में रूपनगर ने जालंधर को 16-8, फिरोजपुर ने मोगा को 27-21, फरीदकोट ने अमृतसर को 20-11 व पटियाला ने तरनतारन को 12-9 अंकों से हराया।
कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में पटियाला ने एसबीएस नगर को 61-29, फतेहगढ़ साहिब ने मोगा को 34-6. बठिंडा ने अमृतसर को 36-35, तरनतारन ने मानसा को 52-43 अंकों से हराया।
विज्ञापन

हाकी के क्वार्टर फाइनल में जालंधर ने फरीदकोट को 3-0. अमृतसर ने संगरूर को 4-0, मुक्तसर साहिब ने बठिंडा को 6-1 व तरनतारन ने पटियाला को 4-0 से हराया।
वालीबाल के क्वार्टर फाइनल में मुक्तसर ने मोहा को 25-19, 25-16, 25-10, फरीदकोट ने तरनतारन को 25-14, 25-19, 25-10, पटियाला ने रूपनगर को 25-17, 25-14, 25-16 व अमृतसर ने जालंधर को 25-23, 25-23, 25-16 अंक से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें