फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सभी केंद्र... अपडेट पाकिस्तान से पानी के रास्ते भेजी 105 किलो हेरोइन 5 पिस्तौल सहित दो काबू, साल की सबसे बड़ी खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमृतसर के बाबा बकाला में 31.93 किलो कैफीन और 17 किलो डीएमआर भी बरामद
विज्ञापन

-पहले जम्मू फिर वहां से पंजाब भेजी गई, देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई होनी थी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब में इस साल हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पानी के रास्ते जम्मू और फिर वहां से अमृतसर के बाबा बकाला पहुंची 105 किलो हेरोइन के साथ 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डेक्सट्रोमेथारफन (डीएमआर), पांच विदेशी पिस्तौल की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक कट्टा भी बरामद हुआ है।
पाकिस्तानी तस्करों ने रबड़ की ट्यूब के अंदर हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थ भरकर भेजे थे। रविवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में लवप्रीत सिंह निवासी कपूरथला और नवजोत सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर शामिल हैं। दोनों आरोपी विदेश में ब्यास के मूलनिवासी नवप्रीत सिंह भुल्लर के कहने पर तस्करी के वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों ने नशे और हथियारों की खेप देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करनी थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी नवजोत सिंह कांग्रेस नेता का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



तस्करों ने पाइप व ड्रोन के बाद अब अपनाया पानी का रूट
पाकिस्तान से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। पहले तस्कर प्लास्टिक की पाइप के जरिये हेरोइन के पैकेट सीमा पार भेजते थे। इसके बाद ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया गया। अब नया रूट निकालते हुए पानी के रास्ते तस्करी शुरू की गई है। विदेश में बैठा नवप्रीत सिंह भुल्लर युवकों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता है। करीब तीन साल पहले नवप्रीत सिंह की मुलाकात मोबाइल के जरिये नवजोत और लवप्रीत कुमार के साथ हुई थी। करीब सवा साल पहले नवप्रीत ने दोनों दोनों से बाबा बकाला में एक कोठी किराये पर लेने की बात कही। इस पर करीब सवा साल पहले आरोपियों ने एक घर किराये पर लिया। इसके बाद यहां हेरोइन की खेप जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपनी कार से साल किलो हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहे थे। डिलीवरी करने से पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-
2019 में पकड़ी गई थी 532 किलो हेराेइन
वर्ष 2020 में एसटीएफ ने 232 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इसमें से 184 किलो हेरोइन शिअद नेता अनवर मसीह की अमृतसर स्थित कोठी से बरामद हुई थी। 2019 में अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान से आए नमक के ट्रक से 532 किलो हेराेइन की खेप पकड़ी गई थी।
-
हाल ही में तस्करी की हुई घटनाएं
-23 अक्टूबर- तीन किलो हेरोइन, 35 हजार की ड्रग मनी सहित पांच काबू।
-17 अक्टूबर- गुरदासपुर में बीएसएफ ने पांच सौ ग्राम हेरोइन और ड्रोन पकड़ा।
-16 अक्टूबर- बीएसएफ ने छोटा ड्रोन बरामद किया।
-15 अक्टूबर -अमृतसर में बीएसएफ ने चीन निर्मित हेक्साकाॅप्टर बरामद किया।
-13 अक्टूबर - तरनतारन और अमृतसर में एक एक किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया।
-2 अक्टूबर- तरनतारन में 18 किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें