फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर कोलोनाईजर तथा कलोनी निवासियों में हुई तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के सामने धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

कालोनी निवासियों ने पुलिस पर लगाया कालोनाइजर पर कार्रवाई न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। हरदोछन्नी रोड स्थित सुखदा इंक्लेव में सोमवार कालोनी निवासियों तथा कालोनाइजरों के बीच रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ। कालोनाइजरों की ओर से भेजी गई जेसीबी से रास्ता तथा पेड़ उखाड़ने का कालोनी निवासियों ने भारी विरोध किया। कालोनी निवासियों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए देर शाम तक थाना सिटी पुलिस के समक्ष धरना दिया। देर शाम पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है।
सुखदा वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन योगेश भंडारी, लक्की इत्यादि ने बताया कि एएन कौशल ने करीब पांच एकड़ में पुडा से मंजूर कालोनी काटी थी। इस कालोनी के साथ उनकी करीब डेढ़ एकत्र और जगह थी, जिसमें अश्वनी तथा मिंटू भागीदार हैं, जिसे वह मंजूरशुदा कालोनी में मिलाने का प्रयास कर रहे है। सोमवार को सुबह जेसीबी ं के साथ उस अवैध जगह को कालोनी में मिलाने के लिए 12 पेड़ तथा दीवारें गिरा दी गई। इसका कलोनी निवासियों ने कड़ा विरोध किया। लोगों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। भंडारी ने कौशल पर आरोप लगाए कि उन्होने पार्क पर भी कब्जा कर रहे है तथा डिस्पेंसरी का भी एक प्लाट काट कर बेच दिया है। वहीं दूसरी ओर ए.एन कौशल का कहना था कि साथ लगती जगह का रास्ता नक्शे में छोड़ा गया है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। कालोनी के कुछ लोग बेवजह अपनी निजी फायदे के लिए इस मामले को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना सिटी प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना था कि पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर चालकों को तुरंत हिरासत में लिया था। पुलिस ने दोनो पक्षों को अपने कागज दिखाने के लिए कहा है। जांच के के बाद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें