खुशहाली के रखवाले रोकेंगे भ्रष्टाचार : शेरगिल
कहा, सूबे में 2018 में 6 हजार वालंटियर तैनात किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गार्डियन ऑफ गवर्नेंस स्कीम के सीनियर वाइस चेयरमैन और सीएम पंजाब के सीनियर सलाहकार पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल मंगलवार को शिव कुमार बटालवी आडीटोरियम पहुंचे। उन्होंने गार्डियन ऑफ गर्वेनेंस (खुशहाली के रखवाले) के तहत एक विशेष बैठक पूर्व फौज के अधिकारियों और जवानों से की। इसके अलावा तहसील बटाला में किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया ।
शेरगिल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार खुशहाली के रखवाले स्कीम शुरू की गई है। अभी तक 2900 के करीब सूबे में वालंटियर नियुक्त किए गए हैैं। सूबे में 6 हजार वालंटियर तैनात किये जांऐ। सूबे में दो गांव के पीछे एक वालंटियर नियुक्त किया जा रहा है। जिला गुरदासपुर के अंदर कुल 9 सुपरवाइजर और 408 वालंटियर नियुक्त हैं और तहसील बटाला में ही 131 वालंटियर है। शेेरगिल ने कहा कि खुुशहाली के रखवाले स्कीम के चलाने का मकसद सिर्फ यही है सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक स्कीमों का लाभ योग्य लोगों को बिना पक्षपात और भ्रष्टाचार रहित पहुंच सके।
इस स्कीम का उद्देश्य मात्र भ्रष्टाचार को नकेल डालना है और सरकारी स्कीमों को निश्चित समय के अंदर लाभपात्रियों को मुहैया करवाना है। एसडीएम रोहित गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की तरफ से भी इस स्कीम को लागू करने के लिये हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है और प्रशासन की हमेशा यहीं कोशिश होगी कि सरकार की स्कीमों का लाभ बिना किसी देरी से लाभपात्री को जरूर पहुंचे। इस स्कीम के जिला मुखी ब्रिगेडियर जीएस काहलों ने बताया कि खुशहाली के रखवाले स्कीम के तहत जिले भर के वालंटियर पूरी मेहनत से काम कर रहें हैं। इस मौके पर बिग्रेडियर दिलबाग सिंह, कर्नल जेएस साही, डॉ. सतनाम सिंह निझर, बलविंदर सिंह कोटलाबामा, नरिंदर सिंह, टहल सिंह, ओंकार सिंह उपस्थित थे।