केंद्र सरकार का पुतला जलाया
पेट्रोल, डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांधी चौक में मंगलवार को सीपीआईएम ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताया। साथ ही पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया।
प्रदर्शन की अगुवाई सीपीआईएम के रघबीर सिंह विर्क, अवतार सिंह और अमरजीत सिंह रिखिया ने की। विर्क ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से पूरे देश में महंगाई, भ्रष्टाचार औैर गुंडागर्दी में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे है और यह सब प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार के पास लोकपक्षीय नीतियों की कमी है। देश में बेरोजगारी औैर क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर नरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, मास्टर अजीत सिंह, हंसा सिंह, लखविंदर मरड़,दया राम, सुलखन सिंह उपस्थित थे।