कैदियों व हवालातियों की समस्याएं सुनीं
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल गुरदासपुर का पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के जस्टिस एजी मसीह ने दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एडीशनल सैशन जज कमलजीत लांबा, सीजीएम-कम-सचिव रविंदर सिंह बाजवा, एसपी इंवेस्टीगेशन गुरदासपुर हरिंदर सिंह संधू, एसपी इन्वेस्टिगेशन बटाला सूबा सिंह रंधावा व अन्य जूडिशियल अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर जस्टिस एजी मसीह ने जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की मुश्किलों को सुना। उन्होंने जेल में बंदियों के सुधार, अच्छे रहन-सहन, बढ़िया खाना तथा दी जाने वाली मेडिकल सुविधा के लिए किये गये प्रयासों की सुपरिंटेंडेंट रणधीर सिंह उप्पल तथा बाकि जेल अधिकारियों की सराहना की।
22जीडीआर4- केंद्रीय जेल का दौरा करते हुए जस्टिस ए.जी मसीह व अन्य अधिकारी
22जीडीआर5- कैदियों की मुश्किलों को सुनते हुए जस्टिस ए.जी मसीह