फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में छूमंतर होगा अमरनाथ के भक्तों का ‘दर्द’

Mon, 24 Jun 2013 02:19 AM IST
चंडीगढ़/नीरज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भंडारा कमेटियों में भी स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यात्रा के दौरान भक्तों को पांव सूजने और दर्द की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस बार फुट मसाजर मशीन के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा चंडीगढ़ की शिव पार्वती सेवादल संस्था की ओर से मुहैया कराई जाएगी। फुट मसाजर के जरिए बाबा बर्फानी के भक्तों को ऐसा अहसास होगा, जैसे कोई अपने हाथों से उनका मसाज कर रहा हो।

भंडारा कमेटी पहली बार ऐसा इंतजाम कर रही है। इससे पहले लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस भी भेज दी गई है। फुट मसाजर और लेग पुलिंग मशीन मात्र पांच मिनट में ही शरीर की सारी थकान दूर कर देगी।
विज्ञापन


भंडारा कमेटियां 18 फुट मसाजर और 6 लेग पुलिंग मशीन लेकर जा रही हैं। इस मसाजर की खासियत है कि यह बर्फ में ठंड से जमे पैरों को भी राहत देगा और शरीर को गर्माहट भी।

वाइब्रेशन से ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक किया जा सकेगा। शिव पार्वती सेवादल के सेवादार राजेंद्र कुमार ने बताया कि श्री अमरनाथ के भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस संस्था ने ऑस्ट्रेलिया से चार ऑक्सीजन मेकिंग मशीन भी मंगवाई हैं। इससे हवा से ऑटोमेटिक ऑक्सीजन बन जाएगी। यह मशीन एक मिनट में 16 किलोग्राम ऑक्सीजन तैयार करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें