फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद नहीं लगेगी धान की बोली

Mon, 30 Sep 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संगरूर में धान की खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने 202 केंद्र स्थापित किए हैं। जिला की सभी मंडियों में धान की आमद एक दो दिन के बाद होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मंडियों की सफाई और अन्य प्रबंध पूरे कर लिए हैं। डीसी डा. इंदु मल्होत्रा ने बताया कि इन खरीद केंद्रों पर खरीद को सुचारु ढंग से चलाने के लिए मंडियों में 19 अधिकारी नियुक्त किए हैं।

यदि किसी भी खरीद केंद्र में कोई समस्या आती है तो संबंधित अधिकारी इस संबंध में उप मंडल मजिस्ट्रेट से तालमेल करके हल करवाएंगे। बोली का समय सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा। किसी भी हालत में रात के समय बोली नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि समूची खरीद प्रक्रिया की निगरानी एडीसी (ज.) संगरूर करेंगे। प्रत्येक अधिकारी को हिदायत दी है कि वह रोजाना की रिपोर्ट उनके दफ्तर में देंगे।

पिछले साल जिले की मंडियों में 15,72,729 मीट्रिक धान की आमद हुई थी। इस साल यह आमद 16,50,000 मीट्रिक टन होने की संभावना है। पनग्रेन 25 फीसदी, मार्कफेड 22 फीसदी, पनसप 23 फीसदी, वेयर हाउस 11 फीसदी, पंजाब एग्रो नौ फीसदी और एफसीआई 10 फीसदी धान की खरीद करेंगी।

 उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को हिदायत दी कि वह धान की खरीद के लिए सभी 202 मंडियों में फड़ों की सफाई, बिजली, पानी, छांव और तिरपालों का प्रबंध करवाएं।

सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि धान की खरीद पूरी होने तक कोई भी अधिकारी अपने निगरान अधिकारी की इजाजत के बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेगा। ड्यूटी में लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें