फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड संधू हत्याकांड : गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के बाद अब इसने ली हत्या की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Sun, 04 Oct 2026 11:51 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

ऑडियो में कहा जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हें चुनौती देते हुए कहा गया कि वे सामने आएं और उनसे ग्राउंड लेवल पर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
मैड संधू हत्याकांड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से पोस्ट सामने आई थी। अब स्पेन में बैठे बताए जा रहे लक्की जोहल के नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


ऑडियो में कहा जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हें चुनौती देते हुए कहा गया कि वे सामने आएं और उनसे ग्राउंड लेवल पर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। हालांकि, लक्की जोहल के नाम से वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस की ओर से भी अभी इसे प्रमाणित नहीं किया गया है। इसी तरह गोल्डी ढिल्लों के नाम से सामने आई पोस्ट को भी पुलिस जांच का हिस्सा बताया गया है।

हत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव थी मैड संधू
मैड संधू ने हत्या से करीब एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। पोस्ट में उन्होंने ‘मेनू माही मिलवा दे’ लिखा था। इसके बाद शाम करीब छह बजे लोहारका रोड पर कार वॉश सेंटर के पास दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के अनुसार मौके से गोलियों के खोल मिले हैं और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी समेत अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने मामले में ठोस सुराग मिलने और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
 
पुराने विवाद की भी जांच
मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, कपड़ों और पुराने वीडियो को लेकर कुछ समय पहले एक निहंग समूह ने आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बाद संधू ने अपने पुराने कंटेंट को लेकर सफाई भी दी थी। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए इस विवाद समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस विवाद को हत्या से जोड़कर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है।

सांसद औजला ने बताया कानून की हत्या
वहीं, सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह मैड संधू की नहीं बल्कि कानून की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मैड संधू को धमकियां मिल रही थीं। इस संबंधी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जिक्र किया था लेकिन सरकार और पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, अगर समय रहते कार्रवाई होती तो मैड संधू की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें