फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैशन डिजाइनर बनने गई थी, किस्मत ने बनाया अभिनेत्री'

Fri, 04 Mar 2016 06:07 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर।
विज्ञापन
शोभिता राणा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मूल रुप से चंडीगढ़ की निवासी बॉलीवुड एवं पॉलीवुड अभिनेत्री शोभिता राणा ने कहा कि वह स्कूल स्तर पर शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की कॉलेज की पढ़ाई के लिए मुंबई गई थी। मुंबई में वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के उद्देश्य से वहां के इंस्टीट्यूट में गईं थी ताकि फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमा सके। मगर इस दौरान उन्हें एड फिल्मों के ऑफर मिल गए और उत्सुकतावश एड में काम शुरु कर दिया और फैशन डिजाइनिंग से अभिनय जगत की ओर रुझान हो गया। धीरे-धीरे एड के  साथ फिल्मों में भी काम मिलने लगा।
विज्ञापन


इस तरह वह फिल्म जगत का हिस्सा बन गईं। अदाकारा शोभिता राणा ने यह बात विशेष मुलाकात दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर वह अभिनय जगत का हिस्सा न होती तो शायद आज फैशन डिजाइनर होती। शोभिता ने बताया कि जब उन्हें फैशन डिजाइनिंग कोर्स के दौरान एड व फिल्मों का आफर आया तो उसने इस बारे में अपनी फैमिली के साथ बात की, जिस पर फैमिली ने पूरी स्पोर्ट करते हुए उन्हें मनमर्जी का करिअर चुनने की सलाह दी। इस तरह वह फिल्म जगत से जुड़ गई। शोभिता बताती हैं कि हालांकि शुरुआत में उन्होंने काफी एड फिल्में की, मगर बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्म ‘गोलू और पप्पू’ से अभिनय की शुरुआत की। उसके बाद पंजाबी फिल्म ‘इश्क बरांडी’ की। इन दिनों वह अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म ‘कनैडा दी फ्लाइट’ को लेकर उत्साहित हैं।

इस फिल्म में उसने रीयल लाइफ से जुड़ा किरदार निभाया है, जो उसके असल जीवन से काफी मिलता-जुलता है। यह किरदार निभाने की असली वजह रीयल लाइफ से इसका जुड़ा हुआ होना रहा। फिल्म में उसने रुप नाम की पंजाबी लड़की का किरदार निभाया है। उम्मीद है दर्शकों को उनका यह किरदार पसंद आएगा।
विज्ञापन


फिल्म में उनके आपोजिट अदाकार युवराज हंस नजर आएंगे। जबकि उनके बड़े भाई नवराज हंस भी इस फिल्म में हैं। इस तरह से दोनों भाइयों की एक साथ जोड़ी वाली यह पहली फिल्म होगी। शोभिता कहती है कि पंजाबी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्में बहुत कम ही बनती हैं। वह आने वाले समय में कोई महिला प्रधान फिल्म करना चाहेंगी। यही वजह है कि उन्होंने ‘इश्क बरांडी’ के लंबे अंतराल के बाद ‘कनैडा दी फ्लाइट’ में काम करना मंजूर किया, क्योंकि इस फिल्म में भी काफी हद तक उनके किरदार की अहमियत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें