फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सोनू सूद ने मां की बरसी पर खुद लंगर बांटा

Sun, 13 Oct 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी मां प्रो. सरोज सूद की छठीं बरसी पर भंडारा खुद बांटा। यह भंडारा अभिनेता ने अपने पिता शक्ति सागर सूद की दुकान के समक्ष मेन बाजार में लगाया गया।
विज्ञापन


मोगा में जन्में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने परिवार के साथ हर साल मां की याद में यहां भंडारा लगाते है। रविवार को अभिनेता ने अपने परिवार के साथ पहले दो मिनट का मौन रखा।

इसके बाद उन्होंने राहगीरों में प्रसाद बांटा। इस दौरान अभिनेता के चाहने वालों की भी भारी भीड़ रही।

सोनू ने अपने फैंस को आटोग्राफ भी दिए। इस मौके पर सोनू सूद के पिता शक्ति सागर सूद, सोनिया सूद, गौतम सागर, मालविका सागर, ईशान सूद, अयान सूद, रिहान सागर और गगनदीप मित्तल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें