फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: सरपंच हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, एनकाउंटर में ढेर हुआ गैंग प्रभ दासूवाल का गुर्गा

Tue, 06 Jan 2026 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

सरपंच हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एकनकाउंटर में एक आरोपी को ढेर किया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। 
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को गांव वल्टोहा संधुआं के सरपंच जरमल सिंह की विवाह पैलेस में गोलियां मारकर हत्या करवाने वाले गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के गुर्गे को तरनतारन पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया जिसकी पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर निवासी गांव कत्थुनंगल जिला अमृतसर देहाती के तौर पर हुई है। मौके पर एक पिस्टल व बाइक बरामद की गई है।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीआइजी स्नेहदीप शर्मा व एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरपंच जरमल सिंह की हत्या करवाने वाले गैंग्सटर प्रभ दासूवाल के गुर्गे अन्य वारदातों को अंजाम देने लिए क्षेत्र में सरगर्म हैं। सूचना के आधार पर एसपी रिपुतपन सिंह, डीएसपी  जगजीत सिंह चहिल के नेतृत्व में सीआईए की टीम द्वारा भिखीविंड क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई। 

मंगलवार दोपहर को हुई मुठभेड़

मंगलवार दोपहर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस पार्टी ने देखते ही रुकने का इशारा किया। जिसने रुकने की बजाय पुलिस पर गोलियां दाग दीं। बुलेट प्रुफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी की जान बच गई। इस दौरान एसएसपी सुरेंद्र लांबा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान चलाई गई गोली लगने से बाइक सवार गुर्गा मारा गया जिसकी बाद में पहचान गांव कत्थुनंगल निवासी हरनूर सिंह उर्फ नूर के तौर पर हुई। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन


आरोपी से पिस्टल व बाइक बरामद 

आरोपी से एक पिस्टल व बाइक बरामद की गई। एसएसपी लांबा ने बताया कि सरपंच जरमल सिंह से दो बार गैंगस्टर प्रभ दासूवाल द्वारा रंगदारी मांगी गई थी। एक बार दासूवाल के गुर्गों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें सरपंच की आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। प्रथम जांच में रविवार को सरपंच जरमल सिंह की हत्या मामले में हरनूर सिंह नूर ने प्रभ दासूवाल के कहने पर रेकी की थी। सरपंच की हत्या में शामिल शूटरों में नूर था या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। एसएसपी ने बताया कि गैंग्स्टरों के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में बड़ा अभियान चलाया गया है। जिसके तहत तरनतारन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पंजाब कांग्रेस के महासचिव हरमन सेखों की दो बार हत्या का प्रयास किया गया। जिसमें नूर ने ही प्रभ दासूवाल के कहने पर हरमन सेखों की रेकी की थी। जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों की पोलिंग दौरान प्रभ दासूवाल के गुर्गे हरमन सेखों को निशाना बनाने लिए आए थे। इस दौरान हरमन सेखों द्वारा सरकार के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंचने के कारण हरमन सेखों पर हमला किए बिना ही शूटर वापस लौट गए थे। उधर, हरमन सेखों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें