मुक्तसर। आशिकी करो, मगर मां-बाप की मर्जी से। आशिकी के चक्कर में पड़कर कभी अपने माता-पिता के अरमानों का कत्ल न करो। जिस रिश्ते के लिए युवाओं को लगे कि माता-पिता मान जाएंगे और उनका प्यार परवान चढ़ सकता है उसी जगह आशिकी अलाउड है।
आशिकी करने वाले आज-कल के युवाओं को कुछ यही संदेश देगी 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही निर्देशक राकेश धवन की पंजाबी फिल्म ‘आशिकी नॉट अलाउड’। प्रमोशन के लिए पहुंची फिल्म की टीम सोमवार की देर शाम गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई और अपनी आने वाली इस फिल्म की सफलता के लिए गुरु घर से आशीर्वाद लेते हुए कामना मांगी।
इस दौरान ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में फिल्म टीम में शामिल मुख्य हीरो अमन सूत्रधार, हीरोईन गुरप्रीत कौर संधू, कामेडी किंग के नाम से जाने जाते गुरचेत चित्रकार, कामेडियन जसवंत सिंह समेत अन्य कलाकारों ने बताया कि फिल्म एक्शन, रोमांस, कामेडी से भरपूर तो है ही। बल्कि यह फिल्म हॉरर भी है। फिल्म में उनके अलावा बीएन शर्मा, हीरोईन हरनाक्षी चहल तथा अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। कामेडियन जसवंत सिंह ने बताया कि यह उनकी दूसरी फिल्म है।