फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 61 साल की बुजर्ग महिला ने पास की 10वीं, लिए 77 प्रतिशत अंक;  दो पोतों की दादी हैं नरेंद्र कौर

Wed, 13 May 2026 08:11 PM IST
शाहिल शर्मा मनमोहन सिंह जालंधर/नकोदर

सार

उम्र महज सिर्फ एक नंबर है। आपके पास कुछ करने का जज्बा होना चाहिए। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। पंजाब के जालंधर की रहने वाली नरेंद्र कौर ने। नरेंद्र कौर ने 61 साल की उम्र 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन  में पास की। 
विज्ञापन
नरेंद्र कौर ने पास किया दसवीं का एग्जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। नकोदर के गांव सरहाली की रहने वाली 61 वर्षीय नरेंद्र कौर ने शहीद भाई तारा सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर 650 में से 500 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने करीब 77 प्रतिशत अंक हासिल किए। 

विज्ञापन


दो पोतों की दादी हैं नरेंद्र कौर
दो पोतों की दादी बन चुकी नरेंद्र कौर ने जिंदगी के 61वें साल में यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। नरेंद्र कौर ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, उस समय लड़कियों की उच्च शिक्षा को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई का सपना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक अमेरिका और दूसरा कनाडा में अपने परिवार के साथ रहता है। 

12वीं और बीए पास करना सपना 
अब नरेंद्र कौर की इच्छा 12वीं पास करने और उसके बाद बीए की पढ़ाई पूरी करने की है। उनकी मेहनत और जज्बे की कहानी आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें