फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की अनोखी घटना: 50 हजार रुपये गिरे, अगले दिन लॉटरी से मिले 45 हजार; युवक ने बोला- बालाजी ने सुन ली पुकार

Mon, 10 Feb 2025 05:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

रविवार को बालाजी महाराज का स्मरण कर दीपक ने अबोहर के मनोकामना सेंटर से मात्र 6 रुपये की नागालैंड लॉटरी खरीदी।
विज्ञापन
अबोहर में इनाम की राशि हासिल करते हुए दीपक मेहता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी किस्मत ऐसे मोड़ लेती है कि इंसान खुद भी यकीन नहीं कर पाता। अबोहर में एक युवक के साथ ऐसी ही अनोखी घटना घटी, जिसने यह साबित कर दिया कि परमात्मा की लीला अपरंपार है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, युवा पत्रकार दीपक मेहता दो दिन पहले 50 हजार रुपये किसी को देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में राशि कहीं गिर गई। काफी तलाश और कोशिशों के बावजूद जब पैसे नहीं मिले तो वह बेहद निराश हो गए।

बालाजी का नाम लिया और बदल गई किस्मत
रविवार को बालाजी महाराज का स्मरण कर दीपक ने अबोहर के मनोकामना सेंटर से मात्र 6 रुपये की नागालैंड लॉटरी खरीदी। संयोग ऐसा रहा कि शाम होते ही उनकी लॉटरी पर 45 हजार रुपये का इनाम निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनाम निकलने की खबर मिलते ही दीपक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि "बालाजी ने मेरी पुकार सुन ली, मेरा नुकसान काफी हद तक पूरा हो गया।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें