फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 डॉक्टरों की भर्ती निकली, नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Mon, 27 Jan 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पिछड़े हुए देहाती क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 220 डाक्टरों की नई भर्ती करने को मंजूरी दी है और इनकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ढींढसा शनिवार को लहरागागा में तेरह वार्डों के लिए संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट मंजूर की।

ढींढसा ने कहा कि पंजाब के खजाने की स्थिति बेहद मजबूत है और अदायगियों पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है।

जनसमूह को संबोधित करते ढींढसा ने बताया कि राज्य के लोगों को बेहतर सेहत सहूलियतें प्रदान करने के लिए अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है। डाक्टरों की नई भर्ती से लहरागागा अस्पताल में भी डाक्टरों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर हलका लहरा के इंचार्ज सुखवंत सिंह सराओ, एसजीपीसी सदस्य रामपाल सिंह बहनीवाल, सतपाल सिंगला, दलीप पंसारी, अश्वनी सिंगला, दविंदर नीटू, शिवजी राम, एडवोकेट वरिंदर गोयल, राजपाल सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह जौहल,सुरजीत खान, एसडीएम बख्तावर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें