फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान के भाई सिराजुद्दीन की पीएम मोदी से अपील- खूनखराबे को खत्म कराएं...

Sat, 16 Feb 2019 05:23 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सिराजुद्दीन
विज्ञापन
लेथपोरा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान मोहम्मद नसीर अहमद के बड़े भाई सिराजुद्दीन, निवासी राजोरी दोदासनबाला, तहसील थन्नामंडी के घर शुक्रवार को दिनभर लोगों का मजमा लगा रहा। मोहम्मद नसीर की शहादत से पूरे गांव में जहां मातम का माहौल है, वहीं उनके बड़े भाई सिराजुद्दीन समेत हर ग्रामीण को नसीर पर गर्व है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल सिराजुद्दीन ने बताया कि उनके पिता की मृत्य जब हुई तो वे सात साल के और मोहम्मद नसीर छह साल का था। बाद में सिराजुद्दीन पुलिस में भर्ती हो गए और वे चाहते थे कि उनका छोटा भाई नसीर सिविल विभाग में नौकरी करे। नसीर अपने बड़े भाई का बड़ा सम्मान करता था, लेकिन उसमें देशप्रेम की भावना इतनी ज्यादा थी कि उसने बड़े भाई की इच्छा से अलग अपनी मर्जी से सीआरपीएफ को ज्वाइन किया।
विज्ञापन

हर व्यक्ति को नशीर की शहादत पर गर्व है

नम आंखों से अपने छोटे भाई को याद करते हुए सिराजुद्दीन ने बताया कि बचपन से ही नसीर में देशभक्ति की भावना भरी हुई थी। वह अपने देश से बहुत प्यार करता था। परिवार और गांव के हर व्यक्ति को नशीर की शहादत पर गर्व है।

सिराजुद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस खूनखराबे को खत्म करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएं ताकि बेगुनाहों की जान जाने से पूरे परिवार को इसका दर्द न भुगतना पड़े। शहीद नसीर अपने पीछे पत्नी, सात साल की बेटी और चार साल का बेटा छोड़ गया है। उनके गांव दोदासनबाला में नसीर की शहादत के बाद मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें