कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन अभियान की शुरुआत की। इसके तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है।
गुरुवार को एक विमान ने दोपहर एक बजे 177 यात्रियों और 4 बच्चों को लेकर मस्कट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शाम 5ः35 बजे वह दिल्ली पहुंचेगा। दोहा से कोझीकोड के लिए भी एक विमान ने 177 यात्रियों और सात बच्चों को लेकर रवाना हुआ है। ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत 233 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस शार्दुल ईरानसे गुजरात के पोरबंदर पोर्ट पर पहुंचा।