अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि हमले सफल रहे और हमले में फोर्डो स्थित परमाणु ठिकाने को भारी नुकसान हुआ है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम में फोर्डो स्थित प्लांट को सबसे अहम माना जाता है। ट्रंप ने ये भी कहा कि यह अमेरिका, इस्राइल और पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं और ईरान को अब इस युद्ध को खत्म करने पर सहमत हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
us, iran, donald trump
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
जिस वक्त अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, उस समय राष्ट्रपति ट्रंप खुद पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
3 of 7
us, iran, donald trump
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बैठकर राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो आदि ने पूरे ऑपरेशन को मॉनीटर किया। व्हाइट हाउस ने इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। ये बॉम्बर्स बंकर बस्टर बमों से लैस थे, जिन्होंने फोर्डो में स्थित ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकाने में भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन
5 of 7
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
व्हाइट हाउस में मौजूद सैन्य अधिकारी
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया जैसा कि शायद पहले किसी टीम ने काम नहीं किया है। हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इस्राइली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया और अमेरिका की पूरी सेना को एक ऐसे ऑपरेशन पर बधाई देना चाहता हूं जैसा कि दुनिया ने कई दशकों में नहीं देखा है।'
अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
ट्रंप ने कहा, 'यह जारी नहीं रह सकता। या तो शांति होगी या ईरान के लिए आफत होगी, जो पिछले आठ दिनों में हमारी ओर से देखी गई घटनाओं से कहीं अधिक गंभीर है। याद रखें, अभी कई लक्ष्य बचे हुए हैं। आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी। अगर शांति जल्दी नहीं आती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे। उनमें से अधिकांश को कुछ ही मिनटों में नष्ट किया जा सकता है।'