वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के अलावा राष्ट्रपति ट्रंप को पत्रकार के 50 सेकेंड वाले फोन पर भी खूब चर्चा हो रही है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को सेना अमेरिका लेकर जा चुकी है। अदालत में दंपती गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी सेना ने इतनी बड़ी कार्रवाई को जमीन पर कैसे अंजाम दिया? उस समय ट्रंप कहां थे? अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व में कब क्या किया? सामने आई वॉर रूम की तस्वीरों से समझें
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में अलग-अलग ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बनाकर किसी अन्य ठिकाने पर पहुंचा दिया। इस घटना के बाद वैश्विक राजनीति में एक तहलका सा मच गया है। सैकड़ों सवाल और फिर उसके जवाब की तलाश अभी भी जारी है। बहरहाल ये जानना यह अहम कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में कैसे कार्रवाई की? जब ये पूरी कार्रवाई चल रही थी उस समय राष्ट्रपति ट्रंप कहां थे? और उनका पूरा प्रशासन क्या कर रहा था?
पत्रकार ने ट्रंप के निजी मोबाइल पर फोन कर दिया
बता दें कि ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल मीडिया पर इस पूरे कार्रवाई के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति वेनेजुएला में चल रही कार्रवाई पर अपनी पैनी नजर बनाएं हुए थे। इसी बीच एक अहम खबर ये भी सामने आई कि न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार ने मादुरो को पकड़े जाने की कार्रवाई को अंजाम दिए जाने के 10 मिनट के भीतर राष्ट्रपति ट्रंप को उनके निजी मोबाइल फोन पर कॉल कर दिया था। करीब 50 सेकेंड के इस कॉल में पत्रकार ने ट्रंप के सामने चार सवाल दाग डाले।
ट्रंप ने प्रेस वार्ता देखने को कहा
इस अमेरिकी पत्रकार के हवाले से आई खबरों में कहा गया है कि उन्होंने ट्रंप से चार सवाल पूछे लेकिन उन्हें किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने उनसे कहा कि थोड़ी देर बाद होने वाली प्रेस वार्ता में उन्हें विस्तार से तमाम बातें समझा दी जाएंगी।
पत्रकार ने ट्रंप से क्या सवाल पूछा
रिपोर्टर टायलर बताते हैं कि ट्रंप के फोन रिसीव करते ही उन्होंने सबसे पहले पूछा, 'क्या आपने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के लिए देश की संसद से अनुमति ली थी? वेनेजुएला में अमेरिकी सेना आगे क्या करने वाली है?' रिपोर्टर के मुताबिक उन्होंने फोन करने से पहले वाशिंगटन के ब्यूरो चीफ से सलाह भी ली थी। उन्हें इस फोन कॉल के बाद कैसा लगा? इस पहलू पर पेजर का कहना है कि ट्रंप पहले भी पत्रकारों से सीधी बात करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें खास हैरानी नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ट्रंप ने बताया कैसे आधे घंटे में पूरी हुई कार्रवाई
ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई महीनों की तैयारी के बाद अंजाम दी गई और महज आधे घंटे में पूरी हो गई। ट्रंप ने बताया कि मादुरो एक ऐसे राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे जो किले की तरह सुरक्षित था। भवन के भीतर एक विशेष सेफ रूम भी था, जिसकी दीवारें मोटे स्टील की बनी थीं। ट्रंप के मुताबिक, मादुरो सेफ रूम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही अमेरिकी सैनिक वहां पहुंच गए। अगर दरवाजा बंद हो जाता तो सैनिक स्टील काटने वाले विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
3 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप ट्रंप प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
अमेरिका महीनों से कर रहा था इस कार्रवाई की तैयारी
अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल डैन केन ने कहा कि इस ऑपरेशन की कई महीनों तक लगातार तैयारी की गई। सेना ने मादुरो की हर गतिविधि से जुड़ी जानकारी जुटाई और उनके निवास जैसी हूबहू इमारत बनाकर अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह नहीं था कि मिशन सही हो, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि इसमें कोई गलती न हो।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
कार्रवाई के समय बंद कर दी गई थी बिजली
ट्रंप ने दावा किया कि कराकस शहर की ज्यादातर बिजली बंद कर दी गई थी। इसी दौरान शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसे सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का संयुक्त अभियान बताया। वहीं वेनेजुएला सरकार का कहना है कि इस कार्रवाई में कुछ नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है, जबकि ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी पक्ष से कोई जान नहीं गई और केवल कुछ सैनिक हल्के रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
5 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ऑपरेशन में मौसम कैसे बना अहम कारक?
मौसम भी इस ऑपरेशन में अहम कारक रहा। ट्रंप के अनुसार, खराब मौसम के कारण कार्रवाई को कई दिनों तक टालना पड़ा। जब मौसम थोड़ा साफ हुआ, तब हेलीकॉप्टर समुद्र की सतह के बेहद पास उड़ते हुए वेनेजुएला में दाखिल हुए और ऊपर से लड़ाकू विमान सुरक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
6 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
इस अभियान को दिया गया 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नाम
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका की तरफ से ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ चलाया गया था। अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल डैन केन ने मीडिया को बताया कि इस ऑपरेशन में 150 से अधिक विमान शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद जटिल और योजनाबद्ध सैन्य अभियान था, जिसकी तैयारी कई महीनों से चल रही थी।
विज्ञापन
मादुरो को अमेरिकी कोर्ट में किया जाएगा पेश
7 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हेलीकॉप्टर से अमेरिकी युद्धपोत पर ले जाया गया है और अब उन्हें अमेरिका लाकर अदालत में पेश किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग ने दोनों पर ड्रग तस्करी और आतंक से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव
8 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप के साथ मार्को रुबियो
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
सैन्य कार्रवाई को रियल टाइम में देखा
अब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला पर हुई कार्रवाई को उन्होंने रियल टाइम में देखा। फॉक्स न्यूज के साथ एक लाइव फोन कॉल में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से मिलिट्री ऑपरेशन को रियल टाइम में देखा।
मादुरो-पत्नी के खिलाफ चल सकता है मुकदमा
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा है कि वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क में अभियोग के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। बोंडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दंपती को जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों में कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। मादुरो पर 2020 में न्यूयॉर्क में अभियोग लगाया गया था
9 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
और अनुमान के मुताबिक ही बंधक बनाए गए मादुरो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि मादुरो के साथ उनकी पत्नी को भी बंधक बनाया गया है। ट्रंप ने अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज को बताया कि सुरक्षाबलों ने मादुरो को एक युद्धपोत पर बंधक बनाकर रखा है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने बताया था कि मादुरो को अमेरिका लाया जाएगा, जहां उन पर कानून के तहत मुकदमा चलेगा।
10 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप के साथ पीट हेगसेथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
वेनेजुएला में अभियान के कब मिले साफ संकेत, सीआईए की क्या रही भूमिका?
अमेरिका की विदेश मामलों की खुफिया एजेंसी होने की वजह से सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यानी सीआईए की भूमिका वेनेजुएला में तय थी। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर-दिसंबर में एलान किया था कि वेनेजुएला में सैन्य अभियान के लिए उन्होंने सीआईए को अधिकृत कर दिया है। हालांकि, तब इसकी वजह नशीले पदार्थों के ठिकानों को खत्म करना बताया गया था। ट्रंप ने एक मौके पर यहां तक कह दिया था कि अमेरिका अब वेनेजुएला की धरती की तरफ देख रहा है। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अमेरिका किसी भी समय वेनेजुएला की धरती पर सैन्यबल उतार सकता है। हालांकि, इसके लिए सीआईए की खुफिया जानकारी काफी अहम होने वाली थी।
11 of 12
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप और उनकी प्रशासन
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
ट्रंप ने कब शुरू की वेनेजुएला पर कार्रवाई की तैयारी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 की शुरुआत में सत्ता संभालने के बाद से ही दक्षिण अमेरिका में अपना वर्चस्व स्थापित करने और क्षेत्र में चीन-रूस के प्रभाव को खत्म करने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। हालांकि, शुरुआत में ट्रंप ने क्षेत्र में अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए वार्ता के जरिए मुद्दों को सुलझाने की कोशिश शुरू की। ट्रंप ने सबसे पहले नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाया और चीन, कनाडा जैसे देशों पर टैरिफ के जरिए दबाव बनाया। इसी कड़ी में उन्होंने वेनेजुएला पर भी आरोप लगाए और उससे नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को कहा।
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
कैसे चलाया गया ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व?
अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल डैन केन ने कहा कि अमेरिकी बल रात 1:01 बजे (ईस्टर्न टाइम) मादुरो के ठिकाने पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया ताकि जमीनी बलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस दौरान हेलिकॉप्टरों पर गोलीबारी भी हुई, लेकिन अमेरिकी बलों ने पूरी ताकत से जवाब दिया। एक विमान को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी अमेरिकी विमान सुरक्षित लौट आए।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव
गौरतलब है कि यह कार्रवाई अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से चल रहे तनाव में अब तक की सबसे बड़ी और सीधी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है। अमेरिका का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और कानून के तहत उठाया गया, जबकि वेनेजुएला इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बता रहा है।