रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
- फोटो : अमर उजाला
रूसी राष्ट्रपति ने क्या की थी घोषणा?
यूक्रेन द्वारा यह बयान जारी करने के एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा कदम उठाते हुए एलान किया था कि अब यूक्रेन से सटे बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात किए जाएंगे। मॉस्को ने कहा था कि वह यूक्रेन के लिए पश्चिम के बढ़ते सैन्य समर्थन के जवाब में यह कदम उठा रहा है। शनिवार को पुतिन ने रूसी सरकारी टेलीविजन से कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लूकाशेन्को लंबे वक्त से कहते रहे हैं कि रूस को अपने परमाणु हथियार रखे बेलारूस में भी रखने चाहिए।
राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोप का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ने यूरोप में कई जगहों पर अपने परमाणु हथियार रखे हैं, उसकी तुलना में उनका ये कदम परमाणु निरस्त्रीकरण समझौतों का उल्लंघन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन के पास बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और तुर्की में स्थित परमाणु हथियार हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस हथियारों का कंट्रोल रूस बेलारूस के हाथों में नहीं देगा।
पुतिन ने कहा था कि हम भी वही कर रहे हैं जो वे दशकों से कर रहे हैं। वे अपने परमाणु हछियारों को कुछ सहयोगी देशों में तैनात कर रहे हैं, लॉन्च प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं और उनके क्रू को प्रशिक्षित कर रहे हैं।