फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आर्थिक संकट से निपटने के लिए इमरान ने पेश किया 10 सूत्रीय रोडमैप; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री में भी ठनी

Sun, 26 Mar 2023 07:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने जोर देकर कहा कि देश को अपने टैक्स संग्रह और निर्यात में सुधार के लिए कठिन फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमारे घर को व्यवस्थित करने के लिए एक बड़ी सर्जरी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यहां एक विशाल रैली को संबोधित किया और भारी नकदी संकट से जूझ रहे देश की आर्थिक बहाली के लिए अपनी पार्टी का दस सूत्रीय रोडमैप पेश किया। मीनार-ए-पाकिस्तान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीटीआई प्रमुख ने सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती दी कि वह भी देश को संकट से बचाने के लिए योजना पेश करे। 

 
विज्ञापन

2 of 7
मीनार-ए-पाकिस्तान में जनसभा को संबोधित करते इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'विदेश रहने वाले पाकिस्तानियों को निवेश के लिए करूंगा प्रेरित'
खान ने कहा, मैं चुनौती देता हूं कि मौजूदा शासकों के पास (देश को बचाने की) क्षमता या मंशा नहीं है। उन्होंने कहा, अगर सत्ता प्रतिष्ठान उन्हें बताता है कि उनके पास कोई योजना है तो वह खुशी-खुशी अपना पद छोड़ देंगे। डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, मैं जानता हूं कि कार्यक्रम क्या है, कोई कार्यक्रम नहीं है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान ने दस सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की और कहा कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों को देश में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे बार-बार आईएमएफ में जाने से बचा जा सके।  उन्होंने कहा, हम उन सभी लोगों को सुविधा प्रदान करेंगे जो निर्यात करेंगे और देश में डॉलर लाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मीनार-ए-पाकिस्तान में पीटीआई की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया
'22 करोड़ में से 25 लाख पाकिस्तानी ही करते हैं टैक्स का भुगतान'
पीटीआई प्रमुख ने जोर देकर कहा कि देश को अपने टैक्स संग्रह और निर्यात में सुधार के लिए कठिन फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमारे घर को व्यवस्थित करने के लिए एक बड़ी सर्जरी की आवश्यकता है। प्रवासी पाकिस्तानी अपने डॉलर देश में भेजेंगे, बशर्तें उन्हें प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि 22 करोड़ पाकिस्तानियों में से केवल 25 लाख लोग ही टैक्स का भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा, प्रगति हासिल करने के लिए टैक्स का आधार बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कारोबार शुरू करने के लिए युवाओं को कर्ज देने की योजना को पुनर्जीवित करने का भी प्रस्ताव दिया। 

 

4 of 7
बुलेट प्रूफ ग्लास कंटेनर में इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बुलेट प्रूफ ग्लास कंटेनर से किया रैली को संबोधित
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देगी। खनिज क्षेत्र राजस्व उत्पन्न करने पर केंद्रित होगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार चीन के सहयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) को रोकने के लिए कदम उठाएगी और चालू खाते के घाटे में भी कमी लाएगी। खान ने बुलेट प्रूफ ग्लास कंटेनर से रैली को संबोधित किया। पाकिस्तान के ब्रॉडकास्ट मीडिया ने पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार के दबाव में कार्यक्रम की कवरेज को ब्लैक आउट किया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी में तकरार
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी पर पलटवार किया और उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और राष्ट्र प्रमुख के तौर पर तटस्थ रहने के बजाय अपनी पीटीआई पार्टी के इशारों पर चलने का आरोप लगाया। दरअसल, अल्वी ने शुक्रवार को शहबाज शरीफ को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पीटीआई पार्टी के साथ हालिया झड़पों में राजनेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के खिलाफ भारी बल का इस्तेमाल किया गया। इसके दो दिन बाद शरीफ की यह टिप्पणी सामने आई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
शरीफ ने लगाया पक्षपातपूर्ण रवैया का आरोप
अल्वी ने शरीफ से यह भी कहा था कि वह सभी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग (ईसीपी) की मदद करने का निर्देश दें। राष्ट्रपति को लिखे पांच पन्नों के जवाब में शरीफ ने कहा कि वह 'सरकार का रिकॉर्ड सीधा करने' और अल्वी के 'पक्षपातपूर्ण रवैये' को रिकॉर्ड में लाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्वी का संवाद (कम्युनिकेशन) विपक्षी राजनीतिक दल पीटीआई की एक प्रेस विज्ञप्ति की तरह है, आप खुले तौर पर एकतरफा सरकार विरोधी विचारों का समर्थन करते हैं, जबकि आपने राष्ट्रपति पद की संवैधानिक शपथ ली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कई मौकों पर अपनी शपथ का उल्लंघन किया है, जिसमें में पिछले साल अप्रैल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर नेशनल असेंबली को भंग करने का आदेश भी शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : फेसबुक/शहबाज शरीफ
'कानून के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई'
उन्होंने कहा, पूर्वगामी और कई अन्य उदाहरणों के बावजूद, जहां आपने संवैधानिक रूप से निर्वाचित सरकार को कमजोर करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम किया, मैंने आपके साथ अच्छे कामकाजी संबंध बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए हैं। हालांकि, आपके पत्र की सामग्री, उसके लहजे और भाषा ने मुझे इसका जवाब देने के लिए मजबूर किया है। शरीफ ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई कानून के अनुसार है। पत्र में कहा गया है, अफसोस की बात है और स्पष्ट रूप से अपनी पार्टी निष्ठा के कारण, आप कानूनों के घोर उल्लंघन, अदालत के आदेशों की अवहेलना, कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अराजकता पैदा करने के प्रयासों, नागरिक और राजनीतिक अशांति और  देश को आर्थिक चूक और गृह युद्ध के कगार पर लाने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें